उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Nainital:-बार संघ चुनाव में गरमाई सरगर्मी, अधिवक्ताओं को साधने में जुटे प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – जिला बार संघ चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमाता जा रहा है। आगामी 1 अप्रैल (बुधवार) को होने वाले मतदान से पहले शुक्रवार को बार सभागार में आयोजित आम सभा में प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के हित में कई अहम वादे किए।

सभा के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत कुल तीन पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आम सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था, सामूहिक बीमा और मेडिकल बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

प्रत्याशियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और हर परिस्थिति में वे अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके हित में कार्य करेंगे। इसके साथ ही भविष्य में बार संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव जैसे पदों पर महिला आरक्षण लागू करने की बात भी कही गई।

सभा को हरिशंकर कंसल, अरुण बिष्ट, नीरज साह, कमल चिलवाल, प्रमोद तिवाड़ी, अनिल बिष्ट, संजय सुयाल और नीरज गोस्वामी सहित कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला, बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभा का संचालन सचिव दीपक रूवाली द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles