उत्तराखण्डज़रा हटके

Uttarakhand:-यहाँ भू-माफियाओं का आतंक: पेड़ों की अवैध कटाई, वनकर्मियों से अभद्रता – एफआईआर दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

माफियाओं का काला कारनामा!…उत्तराखंड में पेड़ कटे और वनकर्मियों को भी नहीं छोड़ा

देहरादून/मसूरी – उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भू-माफियाओं ने न सिर्फ अवैध रूप से पेड़ों की कटाई की, बल्कि मौके पर पहुंचे वनकर्मियों से अभद्रता भी की। मसूरी की वादियों में स्थित दुधली गांव इन दिनों इसी विवाद को लेकर सुर्खियों में है।

ग्रामीणों और वनाधिकार समिति का आरोप है कि बाहरी लोगों द्वारा वन भूमि पर कब्जा कर वनाधिकार कानून 2006 और पर्यावरण संरक्षण नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अगस्त 2025 में करीब आठ पेड़ काटे गए। शिकायतें बार-बार अधिकारियों तक पहुंचाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) अमित कुंवर ने मामले की पुष्टि की है। उनका कहना है—

“हमें सूचना मिली कि एक स्थानीय व्यक्ति ने दुधली क्षेत्र में भूमि खरीदकर बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई की। जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की गई। इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है और वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी।”

वहीं, वनाधिकार समिति दुधली के सदस्य जबर सिंह वर्मा, बनवारी लाल और बीरबल सिंह चौहान ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई ग्राम सभा की अनुमति के बिना की गई है। उन्होंने राष्ट्रपति तक पत्र भेजे, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

ग्रामीणों की मांग है कि:

अवैध कब्जा तुरंत हटाया जाए।

पेड़ काटने वालों और माफियाओं पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

ग्राम सभा और वनाधिकार समिति की अनुमति के बिना वन भूमि का कोई उपयोग न किया जाए।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles