उत्तराखण्डक्राइमसितारगंज

कुमाऊं STF का बड़ा खुलासा: सितारगंज में हाथी दांत तस्करी गिरोह पर कार्रवाई, दो आरोपी दबोचे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून/सितारगंज – उत्तराखंड में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से लगभग 7 किलो 820 ग्राम वजनी हाथी दांत बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर राज्य में वन्यजीव तस्करी की रोकथाम हेतु एसटीएफ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में टीम को सितारगंज क्षेत्र में हाथी दांत की अवैध तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बराकोली वन रेंज, कल्याणपुर क्षेत्र में देर रात चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से एक हाथी दांत बरामद हुआ, जिसकी लंबाई लगभग 3 फीट 3 इंच, गोलाई 13 इंच और वजन 7 किलो 820 ग्राम है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत हाथी और उसके अंग प्रथम अनुसूची में आते हैं, जिनका शिकार और व्यापार गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मरतुंजय हलदार (32 वर्ष) और माणिक मंडल (35 वर्ष), निवासी शक्तिफार्म, थाना सितारगंज के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वन्यजीव तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एसटीएफ के साथ साझा करें।

एसटीएफ टीम में निरीक्षक विकास चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, वहीं वन विभाग की टीम ने भी अभियान में अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles