उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

दीपेन्द्र कोश्यारी बोले – मर्यादित, सुरक्षित और नशामुक्त होली से दें समाज को सकारात्मक संदेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

लालकुआं – होली पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के नए रंग भर दे।

उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

दीपेन्द्र कोश्यारी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व मर्यादा, सुरक्षा और नशामुक्त वातावरण में मनाया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और त्योहार की गरिमा बनी रहे।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सांस्कृतिक परंपराएं और त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे अवसरों पर सभी को मिलजुलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ उत्सव मनाना चाहिए।

अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। साथ ही उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और विकास की भावना को और सुदृढ़ बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles