Dehradun

Deheradun:-26 जनवरी को एसटीएफ के रियाज़ अख्तर को मिलेगा पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर

Ad

देहरादून।उत्तराखंड एसटीएफ में तैनात रियाज़ अख्तर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 26 जनवरी को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क (सिल्वर) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा प्रदान किया जाएगा।गौरतलब है कि रियाज़ अख्तर ने एसटीएफ में रहते हुए कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर कार्रवाई हो या नशे की तस्करी से जुड़े मामलों का खुलासा—हर मोर्चे पर उनके कार्य सराहनीय रहे हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है।

Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles