Dehradun/haldwani।उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा चौंकाने वाला मामला, सपा के पूर्व प्रमुख महासचिव शोएब अहमद को भाजपा सरकार में बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव रह चुके शोएब अहद को उत्तराखंड की भाजपा सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शोएब अहमद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक हुनर परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद को राज्य मंत्री स्तर का होता है। नियुक्ति के बाद शोएब अहद ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

सबसे खास बात यह है कि शोएब अहमद पूर्व में समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में भाजपा सरकार में उन्हें मिली जिम्मेदारी को उत्तराखंड की सियासत में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
उत्तराखंड में हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हुनर परिषद को लेकर भी सरकार की ओर से नई नियुक्तियां की गई हैं। ऐसे में शोएब अहमद की नियुक्ति ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शोएब अहमद परिषद के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के हुनर, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर किस तरह काम करते हैं।




