Haldwani:- चार दिन में खुला स्कूटी चोरी का राज, पुलिस ने चोरी की स्कूटी संग युवक को दबोचा

हल्द्वानी – शहर में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की गई स्कूटी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को ठंडी सड़क, भोटिया पड़ाव चौकी के पीछे निवासी मनमीत सिंह सेठी ने अपनी स्कूटी संख्या UK04AK-5111 चोरी होने की शिकायत कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर संख्या 199/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी और विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर 19 जून 2026 को एमबीपीजी ग्राउंड क्षेत्र से एक युवक को चोरी की गई स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत मण्डल (23 वर्ष) पुत्र कृष्णा मण्डल निवासी खेड़ा, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद की, जिसका चेसिस नंबर ME4JK154JNW077639 है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।





