उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-हेली सेवाओं में संचालन की नियमावली में सख्ती से पालन सुनिश्चित कराए अधिकार – सीएम धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में चारधाम यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के सुगम संचालन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को हेली सेवा संचालन की नियमावली का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं, अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान पायलटों को नियमित अंतराल पर पर्याप्त विश्राम मिले साथ ही हैलीकॉप्टर की तकनीक फिटनेस की समयबद्ध जांच अनिवार्य रूप से की जाए, एविएशन कंपनियों के हैलीकॉप्टर की दैनिक उड़ानों की अधिकतम सीमा की समीक्षा की जाए ताकि किसी भी तरह की तकनीकी या मानव त्रुटि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके, चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को सर्वोपरि रखना हमारी प्राथमिकता है,, उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यूकाडा को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए, साथ ही आपात स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त हेलीपैड बनाने की संभावनाओं की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles