उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

कांग्रेस एससी विभाग में तेज राम आर्या को मिली प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश सचिव बने तेज राम आर्या, विधायक सुमित हृदयेश और AICC पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से की मुलाकात

हल्द्वानी – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (एससी) विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव तेज राम आर्या ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक दीपक राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन के हित में कार्य करने की उम्मीद जताई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तेज राम आर्या अपनी नई जिम्मेदारी के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाने में भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हल्द्वानी प्रभारी शोभा बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, मनोज शर्मा, गणेश उपाध्याय, संजय किरोला, बाजपुर नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते और महेश कांडपाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles