उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार – ललित जोशी,भाजपा जनता में फैला रही भय और डर का माहौल

Ad

हल्द्वानी – कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उसे लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चुनावी प्रक्रिया में अपनाए जा रहे हथकंडे लोकतंत्र की हत्या के समान हैं। निर्दलीय प्रत्याशी फौजी भुवन पांडेय पहाड़ी को घर से उठाए जाने की घटना को उन्होंने निंदनीय बताते हुए इसे राजनीतिक विरोधियों को डराने-धमकाने की कोशिश बताया।

जोशी ने कहा, “भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ चुनाव लड़ने और विचार प्रकट करने की आजादी है। भाजपा का रवैया दर्शाता है कि वह चुनाव में हार के डर से लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। अगर भाजपा ने वास्तव में विकास कार्य किए होते, तो उसे इस तरह के हथकंडे अपनाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन सवाल यह है कि निर्दलीय प्रत्याशियों से इतना डर क्यों?”

ललित जोशी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जनता के बीच डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि यह निकाय चुनाव जनता का है और हर किसी को इसमें हिस्सा लेने का अधिकार है। निर्दलीय प्रत्याशियों को निशाना बनाना यह दिखाता है कि भाजपा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके अपना रही है।

उन्होंने कहा, “यह घटना केवल एक निर्दलीय प्रत्याशी को डराने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह पूरे लोकतांत्रिक तंत्र पर हमला है। क्या भाजपा के शासन में लोगों को जीने का अधिकार भी छीना जाएगा? ऐसे कृत्य लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी। यह सरकार जनता के अधिकारों का हनन कर रही है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

ललित जोशी ने यह भी कहा कि भाजपा को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। “निकाय चुनाव जनता का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि विकास की राजनीति चलेगी या डर और दबाव की। जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर भाजपा को जवाब देगी और यह साबित करेगी कि लोकतंत्र में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं।”

ललित जोशी ने कहा कि किया कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में लोगों की स्वतंत्रता पर लगातार हमला हो रहा है। यह समय है कि जनता अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो और ऐसी ताकतों को जवाब दे जो लोकतांत्रिक प्रणाली को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग से भी अपील की कि वह इस मामले पर सख्त कार्रवाई करे और सुनिश्चित करे कि चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से हो।

जोशी ने जनता से अपील की कि वे भय के माहौल से निकलकर अपने वोट का सही उपयोग करें और लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दें।

Ad Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles