उत्तराखण्ड

HALDWANI:- कमिश्नर दीपक रावत निकले गौला पुल और स्टेडियम का निरीक्षण करने,20 दिन में हल्के वाहनों के लिए गौला पुल पर यातायात शुरू करने के निर्देश..

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी :- कमिश्नर कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गौला पुल और स्टेडियम के हुए नुकसान को बारीकी से देखा उन्होंने एनएचआई पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के उपाय को लेकर चर्चा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर एवम सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया गौला पुल को हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोल दिया जाएगा जिसको लेकर उनके द्वारा एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन-रात काम करके पुल पर यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलें स्टेडियम के पास 300 मीटर से अधिक जमीन का हिस्सा आपदा में भू कटाव की भेंट चढ़ गया है जिसको किस तरह से मजबूत उपाय करके बचाना है इस पर भी उन्होंने अधिकारी को काम करने के निर्देश दिए हैं चीफ सेक्रेटरी के स्तर पर स्टेडियम और गौला पुल को लेकर बैठक भी होनी है जिसमें इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी फिलहाल गौला पुल पर 20 दिनों के अंदर हल्के वाहनों के लिए यातायात को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles