उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून में किसानों का जमावड़ा, भाकियू (प्रधान) ने जिला और प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की

Ad

देहरादून – भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष होटल केनील, रिस्पना पुल, हरिद्वार रोड पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाकियू (प्रधान) रवि पंवार सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार ने देहरादून जिला कार्यकारिणी की घोषणा की और विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ कीं। जिला अध्यक्ष पद के लिए राजा चौधरी, मुकेश जोशी, मोहम्मद शाहनवाज, विनीत कुमार, अनिल राणा, सुरेंद्र कोटि और सुधीर तोमर के नाम घोषित किए गए।

जिला महासचिव देहरादून के लिए जगदीप सिंह, आर्यन राजौरी, मोहम्मद आहसान और मुकेश पेटवाल तथा जिला उपाध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र सिंह, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद जावेद, पुनीत कुमार, मोहित महरा, मोहम्मद सलमान, गजेंद्र कुमार, मोहम्मद शकीरा, अंकित सोनकर और सुरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला सचिव देहरादून पद पर डॉ. मयंक (स्वास्थ्य) को नियुक्त किया गया, जबकि जिला प्रवक्ता देहरादून की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इसी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए

दीपक राजपूत – प्रदेश महासचिव उत्तराखंड

निशा सैयद – प्रदेश उपाध्यक्ष

हेमा यादव – मंडल अध्यक्ष कुमाऊं

की घोषणा की गई।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश प्रधान, राष्ट्रीय प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहताश सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक भूदेव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री निर्वेद सिंह, जिला रामपुर प्रभारी सरदार शुभोग सिंह, रामपुर जिला महासचिव सरदार निरंजन सिंह, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष भूपेश चौधरी,

जिला अध्यक्ष बिजनौर धर्मेंद्र, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश संजीव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव डांगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अकील खान, मनजीत सिंह पवार, सजन पाणिनि, संजीव पवार, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, गढ़वाल मंडल महासचिव रघुवीर प्रसाद चमोली सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Ad

Related Articles