उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा, लोगों का आरोप — बिजली विभाग कर रहा जबरदस्ती

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – शहर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवाल को राजपुरा क्षेत्र में स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग की टीम के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि विभाग की टीमें बिना सहमति और पूर्व सूचना के जबरदस्ती घरों में घुसकर पुराने मीटर हटा रही हैं और स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह मनमानी और दबावपूर्ण है। कई लोगों ने यह भी शिकायत की कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभाग की टीम गुंडागर्दी के अंदाज़ में काम कर रही है और उनकी आपत्तियों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक मीटरों की पारदर्शिता और बिलिंग प्रणाली पर उपभोक्ताओं का भरोसा नहीं बनता, तब तक स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकी जाए। फिलहाल, विरोध के बावजूद बिजली विभाग की टीमों का काम जारी है, जबकि स्थानीय लोग इसे जनभावनाओं की अनदेखी बताते हुए सरकार और विभाग से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles