उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

Rudrapur:-चंदोला होम्योपैथी कॉलेज में अजय भट्ट का अभिनंदन, पर्वतीय समाज ने दिखाया ऐतिहासिक उत्साह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रुद्रपुर – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट के रुद्रपुर आगमन पर चंदोला होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के एमडी एवं भाजपा नेता डॉ. के. सी. चंदौला के नेतृत्व में पर्वतीय समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान अजय भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्वागत समारोह के दौरान डॉ. चंदौला ने बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर सांसद अजय भट्ट को हार्दिक बधाई दी। वहीं अजय भट्ट ने भी हाल ही में रुद्रपुर में आयोजित राष्ट्रीय कुमाऊँनी भाषा सम्मेलन की सफलता पर डॉ. चंदौला और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अजय भट्ट ने पर्वतीय समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लोगों का यह स्नेह और सम्मान उन्हें निरंतर उत्साह और प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से ही क्षेत्र का विकास संभव है।

स्वागत समारोह में डॉ. एलएम उप्रेती, डॉ. बीएस बिष्ट, हयात सिंह रावत, भरत लाल शाह, लक्ष्मी चन्द्र पंत, आनंद सिंह धामी, हेम पंत, महेश चन्द्र जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, महेन्द्र ठकुराठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles