उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड की बेटी का कमाल, कॉमनवेल्थ पदक विजेता उन्नति शर्मा का भव्य अभिनंदन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाली उत्तराखंड की होनहार खिलाड़ी उन्नति शर्मा का बुधवार को देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार तालियों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।

डिफेंस कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्नति शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों और गणमान्य लोगों ने उनकी मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया और उनकी सफलता को उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि उन्नति शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और खेल भावना के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा बुलंद किया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे भी खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें।

सम्मान समारोह में उन्नति शर्मा की उपलब्धियों को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि वह आने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत के लिए और अधिक पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीतने के बाद देहरादून में मिला यह आत्मीय स्वागत उन्नति शर्मा की उपलब्धि के प्रति प्रदेशवासियों के गर्व और सम्मान का प्रतीक बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles