हल्द्वानी

Haldwani।रोडवेज के पास नगर निगम की दुकान के ऊपर निर्माण सवालों के घेरे में, DDA की भूमिका पर उठे सवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी में रोडवेज के पास शमा रेस्टोरेंट रोड स्थित नगर निगम की दुकान, जिसमें शाह इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार संचालित हो रहा है, उसके ऊपर हो रहा निर्माण सवालों के घेरे में आ गया है।

आरोप है कि दुकान के ऊपर बिना आवश्यक अनुमति के एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कर दिया गया है और आगे का निर्माण कार्य भी लगातार जारी है।

मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह संपत्ति नगर निगम की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि नगर निगम की संपत्ति पर हो रहे इस निर्माण की जानकारी संबंधित विभागों को है या नहीं और क्या निर्माण के लिए जिला विकास प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति ली गई है?स्थानीय लोगों में चर्चा है कि इस निर्माण कार्य को कुछ सफेदपोश नेताओं का कथित संरक्षण प्राप्त है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।अब बड़ा सवाल यह है कि जिला विकास प्राधिकरण और नगर निगम इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं? क्या मौके का निरीक्षण कर निर्माण की वैधता की जांच होगी या निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहेगा?

ख से खबर की नजर इस पूरे मामले पर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles