उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

साइबर ठगों की खैर नहीं! पुलिस का डिजिटल वार, 378 संदिग्ध सिम और 361 IMEI पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – साइबर अपराधियों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय देहरादून स्तर से चलाए जा रहे हॉटस्पॉट अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में साइबर ठगी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबरों और डिवाइस की तकनीकी जांच की जा रही है।

इसी क्रम में नैनीताल पुलिस की साइबर टीम और थाना पुलिस ने समन्वय पोर्टल के प्रतिबिम्ब के माध्यम से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। तकनीकी विश्लेषण और पुलिस सत्यापन के दौरान साइबर अपराध अथवा धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों में इस्तेमाल पाए गए 378 संदिग्ध सिम कार्ड और 361 IMEI नंबरों को चिन्हित किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इन संदिग्ध मोबाइल कनेक्शनों को भविष्य में साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने से रोकने के लिए संबंधित स्तर पर कनेक्शन बंद कराने एवं निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नेटवर्क पर प्रभावी रोक लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करना है।

तकनीकी निगरानी से साइबर अपराधियों पर शिकंजा

नैनीताल पुलिस की साइबर टीम, एसओजी और थाना पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। संदिग्ध मोबाइल नंबरों, आईएमईआई नंबरों और तकनीकी इनपुट का विश्लेषण कर साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई केवल मुकदमा दर्ज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल नंबरों और उपकरणों को चिन्हित कर उन्हें निष्क्रिय कराने की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है।

पुलिस की आमजन से अपील

नैनीताल पुलिस ने आमजन से साइबर ठगी के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी, ATM/डेबिट कार्ड का विवरण, पासवर्ड, CVV या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को तत्काल इसकी सूचना दें, ताकि ठगी की रकम को रोकने की दिशा में समय रहते कार्रवाई की जा सके।

नैनीताल पुलिस का संदेश है—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और साइबर अपराध के खिलाफ तुरंत आवाज उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles