Haldwani:- न्यायालय के वारंटों पर बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

हल्द्वानी – न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में मो. शमशाद (25) पुत्र अनवार हुसैन, निवासी रूपपुर, थाना शहजाद नगर, तहसील मिलक, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी जोशी बिहार, गौजाजाली, बनभूलपुरा शामिल है। उसके खिलाफ विशेष सत्र परीक्षण संख्या 87/2022, मु0अ0सं0 310/2021 में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
दूसरा गिरफ्तार वारंटी मोन्टी (26) पुत्र लाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर 14, जवाहर नगर, बनभूलपुरा है। उसके खिलाफ सीसी संख्या 32/2026, एफआईआर संख्या 29/2026 में धारा 75(1)(i)/333 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, अपर उपनिरीक्षक हेमन्त प्रसाद, कांस्टेबल लक्ष्मण राम और कांस्टेबल मो. यासीन शामिल रहे।




