उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-गौला पार्किंग में सट्टा खिलाते दबोचा युवक, नकदी व सट्टा सामग्री बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद में सट्टा और जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकदी सहित सट्टा खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के मद्देनजर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गौला पार्किंग क्षेत्र से सलमान (28) पुत्र सलीम निवासी गफूर बस्ती, बनभूलपुरा को सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सट्टा पर्चियां, एक पेन, गत्ता तथा 1,310 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 103/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मो. यासीन एवं कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles