उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-सरकारी राशन की गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, गोदाम में चावल के सैंपल लिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – पर्वतीय जिलों में भेजे जाने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। शनिवार को एसडीएम हल्द्वानी मोनिका ने कमलुवागांजा स्थित राजकीय खाद्य गोदाम का निरीक्षण कर वहां भंडारित चावल और अन्य राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मानकों को परखने के साथ ही चावल के सैंपल भी लिए।

एसडीएम ने बताया कि कुसुमखेड़ा स्थित आरएफसी गोदाम से पर्वतीय जनपदों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी राशन की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में गोदाम में रखे चावल निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे उतर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

लैब जांच के बाद सामने आएगी गुणवत्ता की स्थिति

निरीक्षण के दौरान लिए गए चावल के सैंपलों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने गोदाम प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी राशन की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाए। FSSAI एवं अन्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि हल्द्वानी के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराया जा सके।

अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई

एसडीएम मोनिका ने कहा कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी। यदि लैब जांच या निरीक्षण में किसी प्रकार की कमी अथवा अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी राशन की गुणवत्ता बनाए रखने और पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचने वाले खाद्यान्न की निगरानी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles