उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-गोला पार्किंग क्षेत्र में सट्टा लगाते युवक को पुलिस ने दबोचा, नगदी व सट्टा सामग्री बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – जनपद में जुआ एवं सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान 18 जून 2026 को पुलिस टीम ने गोला पार्किंग क्षेत्र में दरगाह से लगभग 30 मीटर पहले एक पेड़ के नीचे सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद अली (34) पुत्र वाहिद अली निवासी लाइन नंबर-17, लाल मस्जिद के सामने वाली गली, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा 1600 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। मामले में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 101/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद यासीन एवं कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles