उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार, 20 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में 7 मई 2026 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने इंद्रानगर फाटक क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 Buprenorphine इंजेक्शन और 10 Avil Pheniramine Maleate इंजेक्शन बरामद हुए। कुल 20 नशीले इंजेक्शन मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान साहिल उर्फ जुनैद पुत्र रईस गद्दार निवासी मलिक का बगीचा, थाना बनभूलपुरा, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 80/26, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी और अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर वर्ष 2018 में धारा 379/411/414 IPC तथा वर्ष 2023 में धारा 379/411 IPC के तहत मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles