उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-बनभूलपुरा_औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोर सील – पढ़े ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में तीन मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए हैं। आपको बता दें औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट और थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में चार मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई, जिनमें से तीन में अनियमितताएं पाई गईं। औषधि विभाग ने तुरंत इन मेडिकल स्टोर्स की सेल-पर्चेज पर रोक लगाते हुए लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि अवैध दवाओं की बिक्री और नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने मेडिकल संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कानूनी मानकों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles