उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:- भाजपा महापौर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने की जीत के लिए संकल्प बैठक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – भाजपा महापौर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने की जीत के लिए संकल्प बैठक मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हल्द्वानी से महापौर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट की अगुवाई में संभाग कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गजराज बिष्ट को भारी मतों से विजयी बनाकर हल्द्वानी का महापौर बनाया जाएगा।

गजराज बिष्ट ने कहा कि पूर्व महापौर डॉ. जोगिंदर सिंह रौतेला द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, “जनता के अपार समर्थन से मैं आशावान हूं कि इस बार हल्द्वानी की जनता ने मुझे महापौर बनाने का मन बना लिया है। मैं जनता के बताए गए अन्य कार्यों को भी करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।

इस दौरान गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से समर्थन लेकर उनके प्रत्याशी का नाम वापस कराना उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने इसे राजनीतिक अवसरवाद करार दिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर गजराज बिष्ट को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के समग्र विकास के लिए भाजपा को मजबूत बनाना जरूरी है।

आगामी निकाय चुनावों में गजराज बिष्ट की उम्मीदवारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है, और इसे पार्टी के लिए एक बड़ी लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles