उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

Nainital:-शहीदों को नमन, पहाड़ी स्वाद का उत्सव—नैनीताल में धूमधाम से मना उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

नैनीताल – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसए मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद अजय भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया।

समारोह में प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की गई। वक्ताओं ने राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने का संकल्प दोहराया।

हिमालयन फूड फेस्टिवल में दिखी पहाड़ी स्वाद और संस्कृति की झलक

समारोह के दौरान आयोजित हिमालयन फूड फेस्टिवल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ स्थानीय पहाड़ी दलहन और अन्य उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी संचार आरडी मठपाल सहित अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने स्टॉलों का भ्रमण किया। लोगों ने स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद भी लिया।

अग्निशमन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस की अग्निशमन इकाई सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। अग्निशमन इकाई के कर्मचारियों ने लोगों को अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता और उनके सही इस्तेमाल की जानकारी दी। साथ ही आग से बचाव और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों की रही मौजूदगी

समारोह में उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रतीक जैन, सीओ भवाली विनय सिंह, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी अग्निशमन इकाई मल्लीताल सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles