उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

राज्य आंदोलनकारियों के त्याग और संघर्ष को किया याद, विकास में सहयोग की अपील

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमबीपीजी कॉलेज सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं राज्य आंदोलनकारी स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पृथक राज्य के निर्माण के लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की एकजुटता और विभिन्न आंदोलनकारियों की शहादत को नमन किया। उन्होंने राज्य स्थापना के बाद बीते 26 वर्षों में प्रदेश में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने उत्तराखंड की विकास यात्रा, विभिन्न नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखते हुए राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी आंदोलनकारियों से सहयोग की अपील की।

आंदोलनकारियों के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हुकम सिंह कुंवर, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, मोहन पाठक, शंकर कोरंगा और केदार पलड़िया ने अपने विचार रखे। उन्होंने राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव याद रखने की बात कही।

कई आंदोलनकारी और अधिकारी रहे मौजूद

समारोह में राज्य आंदोलनकारी जगमोहन चिलवाल, लक्ष्मी डंगवाल, अवतार सिंह, तरुण पंत, कैलाश साह, पंकज सुयाल, केशव दत्त, रीता फर्त्याल, भास्कर बृजवासी, धर्मानंद पलड़िया और हेमंत बगड़वाल सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और उपजिलाधिकारी मोनिका सहित अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles