उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-चोरगलिया–सितारगंज मार्ग पर सुखी नदी पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद, कल से शुरू होगा मरम्मत कार्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – चोरगलिया–सितारगंज राज्य मार्ग (SH) पर स्थित सुखी नदी के पुल को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। आज एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि पुल के प्लम ब्लॉक्स क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे एप्रोच रोड पर स्कौरिंग और कैविटेशन की गंभीर स्थिति बन गई है। जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मार्ग को तत्काल प्रभाव से हर प्रकार के वाहन आवागमन के लिए बंद कर दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग कल प्रातः से मरम्मत कार्य शुरू करेगा, ताकि जल्द से जल्द यातायात को पुनः बहाल किया जा सके। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सुरक्षा को देखते हुए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles