उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:- नशे के इंजेक्शन तस्करी करने वालों पर शिकंजा, चार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

9 अगस्त को गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उनके कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride) इंजेक्शन तथा 25 अदद Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मोहम्मद जावेद (26) और फरमान अली (22) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

तीन आरोपियों का आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों में से जुबैर खान के खिलाफ नशीले पदार्थों से संबंधित तीन मामले, जबकि मोहम्मद जावेद के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं। फरमान अली के खिलाफ भी थाना किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में पूर्व में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की अन्य जानकारी भी जुटा रही है।

यह रही पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles