उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गजराज बिष्ट ने रचा इतिहास,मेयर पद पर कब्जा पड़े पूरी ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3894 मतों से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमा लिया। गजराज सिंह बिष्ट अब हल्द्वानी के नए मेयर होंगे।

बीजेपी ने इस जीत के साथ नगर निगम चुनाव में जीत की है। गजराज बिष्ट को कुल 71,962 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 68,068 वोट मिले। बीजेपी और कांग्रेस के बीच पूरे चुनाव के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः बाजी बीजेपी के पक्ष में रही।

गजराज बिष्ट की जीत को बीजेपी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय विकास और पार्टी की नीतियों पर जनता का भरोसा उनकी जीत का प्रमुख कारण रहा। वहीं, कांग्रेस इस हार के बाद अपनी रणनीति पर विचार करने को मजबूर हो गई है।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस ऐतिहासिक जीत को लेकर भारी उत्साह है। हल्द्वानी में बिष्ट की जीत को पार्टी की मजबूत पकड़ और संगठन की सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles