उत्तराखण्डक्राइमरामनगर

ऑपरेशन प्रहार: रामनगर पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को दबोचा, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

रामनगर – नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.34 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

चेकिंग के दौरान शिवलालपुर तिराहा से आगे हिल टाउन होटल, काशीपुर-रामनगर रोड पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (संख्या UK06V-2398) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक के वाइजर में काले रंग की पन्नी में छिपाकर रखी गई 7.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक काशीपुर से खरीदकर लाए थे। उसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करते थे, जबकि बाकी को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 8/21/27/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

विजय नेगी (22 वर्ष), निवासी धोबीघाट, गुल्लरघट्टी, रामनगर, जनपद नैनीताल।

मोहम्मद आलम (25 वर्ष), निवासी कदीमा मस्जिद के पास, रामनगर, जनपद नैनीताल।

बरामदगी:

7.34 ग्राम अवैध स्मैक

मोटरसाइकिल संख्या UK06V-2398

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उपनिरीक्षक ललित पांडे, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल अमित कुमार एवं कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles