उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-डीजीपीएस सिस्टम से होगा दमुवाढुंगा का सर्वे, प्रशासन की टीम मौके पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – शहर के दमुवाढुंगा क्षेत्र में आज से राजस्व विभाग ने बहुप्रतीक्षित सर्वे का काम शुरू कर दिया। टीम ने पिलर लगाकर औपचारिक रूप से सर्वे की शुरुआत की।

शुभारंभ मौके पर क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, तहसीलदार कुलदीप पांडे और सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट भी पहुंचे।

 

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार दमुवाढुंगा में सर्वे की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। नवरात्र से इसे शुरू होना था, लेकिन अब डीजीपीएस सिस्टम की मदद से कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। इस सर्वे में वन विभाग की भी अहम भूमिका रहेगी।

दमुवाढुंगा नगर निगम के तीन वार्डों में फैला है, जहां करीब 40 हजार लोग रहते हैं। सर्वे पूरा होने के बाद स्थानीय निवासियों को मालिकाना हक दिलाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles