उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-गौलापार हत्याकांड: पुलिस ने बरामद किए मासूम के सिर और हाथ, तांत्रिक क्रिया का शक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – गौलापार क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम अमित मौर्या की दर्दनाक हत्या के मामले में पुलिस ने छह दिन की लगातार खोजबीन के बाद अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने मासूम का सिर और हाथ बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में तांत्रिक क्रिया के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना बीते सोमवार की है, जब अमित अपने घर के पास कोल्ड ड्रिंक लेने जाते वक्त अचानक लापता हो गया था। अगले दिन खेतों के पास एक कट्टे में उसका धड़ बरामद हुआ, लेकिन सिर और हाथ गायब थे। इस वीभत्स घटना से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे थे, जिसके बाद पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि हत्या मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक युवक द्वारा किए जाने की बात कही जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़े कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की गहन जांच कर रही है। सूत्र बताते है कि आरोपी की निशानदेही पर मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए। सूत्रों की माने तो पुलिस आज अमित हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles