उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-तीन दिवसीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन, खिलाड़ियों में दिखा जोश और अनुशासन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल – गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026 का रविवार को भव्य और गरिमामय समापन हो गया। समापन समारोह में जिला जज नैनीताल प्रशांत जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत सभी प्रतिभागी टीमों के एकत्रीकरण से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, परिचय एवं स्थान ग्रहण कराया गया। मुख्य अतिथि ने टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न टीमों द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया गया और मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। सभी टीमें मैदान में निर्धारित स्थान पर अनुशासित ढंग से खड़ी रहीं।

आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आयोजन की रूपरेखा, प्रतिभागी टीमों के प्रदर्शन और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

प्रथम स्थान: 46वीं वाहिनी पीएसी

द्वितीय स्थान: आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव

तृतीय स्थान: जनपद उधमसिंह नगर

व्यक्तिगत पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: कांस्टेबल अमित लटवाल (46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर)

सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: पीसी विजय मोहन (आईआरबी द्वितीय, देहरादून)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: कांस्टेबल विक्रम सिंह (46वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर)

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की।

समारोह के अंत में आयोजन सचिव द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर मुख्य अतिथि को सौंपा गया, जिसे बाद में आयोजन सचिव के माध्यम से सुरक्षित रखा गया।

इस पूरे आयोजन का सफल संचालन पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस खेल नोडल अधिकारी (संचार) रेवाधर मठपाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश कुमार ने व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. जगदीश चंद्र (पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल), मनोज कुमार कत्याल (पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी), अमित कुमार सैनी (क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी), ज्ञानेंद्र उप्रेती (निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल), दिनेश फर्त्याल (प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा), विजय मेहता (प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी), विमल मिश्रा (थानाध्यक्ष काठगोदाम), सुशील जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी) सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन महिला उप निरीक्षक कुमकुम द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त फायर स्टेशन हल्द्वानी, बेस चिकित्सालय हल्द्वानी, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल और नगर नियंत्रण कक्ष हल्द्वानी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। यह प्रतियोगिता पुलिस बल में खेल भावना, समन्वय और शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles