Haldwani:-बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते युवक गिरफ्तार, ₹1,520 नकद व सट्टा सामग्री बरामद

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपदभर में सट्टा एवं जुआ पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस चेकिंग एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड क्षेत्र में पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा संचालित करते हुए समीर पुत्र शरीफ (31 वर्ष), निवासी लाइन नंबर-17, शमा होटल वालों के घर के पीछे, बनभूलपुरा को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन, गत्ता तथा ₹1,520 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 116/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
बरामदगी:
₹1,520 नकद
सट्टा पर्ची
पेन
गत्ता
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कांस्टेबल लक्ष्मण राम
कांस्टेबल शिवम कुमार




