उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-नैनीताल से कालाढूंगी जा रही कार,आठ घायल, पुलिस ने पेश मानवता की मिसाल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर पुलिस चौकी मंगोली क्षेत्र के ग्राम नलनी के पास बुधवार की देर शाम 8:00 बजे के करीब दिल्ली जा रही अर्टिगा कार ब्रेक फेल होने की वजह से पलट गई। कार में सवार आठ लोग दब गए। मौके पर स्थानीय लोग व पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम पहुंची। सभी घायलों को कालाढूंगी के अस्पताल भेजा। सभी की हालत खतरे से बाहर है। अर्टिगा कार नैनीताल से कालाढूंगी की ओर जा रही थी। अचानक से गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण यह वाहन मार्ग पर पलट गया। इस कर में कुल आठ लोग सवार थे। वाहन पलटने से सभी इसमें दब गए। घटना की सूचना पर तत्काल मंगोली चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता मय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया।

स्थानीय जनता की मदद से सभी घायलों को तत्काल अपने निजी वाहन से कालाढूंगी अस्पताल भिजवाया गया। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण घायलों की जान बचाई जा सकी। घटना में दीपाक्षी शर्मा 40 वर्ष, कृष्णा नगर, गाजियाबाद, अंबिका शर्मा उम्र 16 वर्ष, रचित शर्मा उम्र 19 वर्ष, अमित शर्मा उम्र 42 वर्ष, पारुल शर्मा उम्र 25 वर्ष, हेमा शर्मा उम्र 48 वर्ष, कार्तिक शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा जीतराम उम्र 45 वर्ष चालक निवासी सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा को चोटे आई हैं। इन सभी की हालत खतरे से बाहर है।

घायलों की सूची

1. दीपाक्षी शर्मा (पत्नी अमित शर्मा, उम्र 40 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

2. अंबिका शर्मा (पुत्री श्री शिव शर्मा, उम्र 16 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

3. रचित शर्मा (पुत्र श्री शिव शर्मा, उम्र 19 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

4. अमित शर्मा (पुत्र श्री रोहिताश शर्मा, उम्र 42 वर्ष) – कृष्णा नगर, बागू, गाजियाबाद

5. पारुल शर्मा (पुत्री विकास शर्मा, उम्र 25 वर्ष) – दिल्ली

6. हेमा शर्मा (पत्नी श्री विकास शर्मा, उम्र 48 वर्ष) – दिल्ली

7. कार्तिक शर्मा (पुत्र श्री विकास शर्मा, उम्र 23 वर्ष) – दिल्ली

8. जीतराम (पुत्र श्री ठाकुर राम, उम्र 45 वर्ष) – चालक, सेक्टर 87, साईं रोड, फरीदाबाद, हरियाणा चालक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles