उत्तराखण्डक्राइम

HALDWANI:- बैंक से कर्मचारी का आईफोन चुराने वाली शातिर महिला निशा आई हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, मोबाईल बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी:- दि0- 10.06.2024 को वादी महबूब आलम पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी बरेली रोड हल्द्वानी द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि अज्ञात चोर द्वारा उनका मोबाइल आई फोन बैंक ऑफ बडौदा हल्द्वानी से चोरी कर लिया है। उसके बाद थाना हल्द्वानी पर एफआईआर पंजीकृत कि गई। आपको बता दे कि हल्द्वानी क्षेत्र में हो रही चोरी की घटना के खुलासे हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए मामले के शीघ्र खुलासे हेतु टीम बनाने के निर्देश दिए गए।नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में व उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में चोरी की घटनाओं के खुलासे व बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा घटनास्थल के आस–पास सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए व पतारसी – सुरागरसी की गयी, दि0 12.06.2024 को अभियुक्ता को अम्बा कॉलोनी हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अभियुक्ता के कब्जे से चोरी किया आई फोन एप्पल बरामद किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्ता

1- निशा आर्या पुत्री धर्मा आर्या निवासी अम्बा कॉलोनी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 39 वर्ष 

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles