उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-कैंची धाम, भवाली और भीमताल में बढ़ी भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – वीकेंड के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ने वाले पर्यटक दबाव को देखते हुए नैनीताल पुलिस एवं यातायात विभाग ने हल्द्वानी-काठगोदाम, कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 और 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, पर्वतीय मार्गों पर जाम की स्थिति से बचने और पर्यटकों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। वहीं भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर भी समयबद्ध प्रतिबंध लगाया गया है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। जबकि मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहन गोलापार और खेड़ा चौकी क्षेत्र में रोके जाएंगे। यात्रा रूट पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

बरेली रोड और रुद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले पर्यटक वाहनों को तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड और नरीमन तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। वहीं रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहे से मंगोली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा जारी योजना के अनुसार, 30 और 31 मई को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से मैदानी क्षेत्रों की ओर आने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-1 बैंड और रूसी बाईपास से डायवर्ट कर मंगोली होते हुए कालाढूंगी मार्ग से भेजा जाएगा।

कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में भी वीकेंड के दौरान विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग तथा भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा। वीकेंड के दौरान टैक्सी दोपहिया वाहनों का कैंची धाम क्षेत्र में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने आमजन, वाहन स्वामियों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles