हल्द्वानी

Haldwani:- हर शनिवार को भोजन सेवा कर रही है शनिवार सेवा समिति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी — शनिवार सेवा समिति लगातार हर शनिवार दोपहर 12 से 2 बजे तक भूखों को भोजन परोसने का सराहनीय कार्य कर रही है। समिति के सदस्य पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि वे हर सप्ताह 400 से 500 लोगों को शुद्ध देसी घी से बना भोजन उपलब्ध कराते हैं। यह सेवा अभियान पिछले 17 शनिवारों से निरंतर जारी है, जिसकी स्थानीय जनता भी खूब प्रशंसा कर रही है।समिति में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, पूर्व महासंघ अध्यक्ष रविंद्र रावत, लोकेश पंत, करन बिष्ट और आलोक त्रिपाठी जैसे सदस्य शामिल हैं। समिति का कहना है कि समाज के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो पा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles