उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-महिला कांग्रेस हल्द्वानी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – आज स्वराज आश्रम, कांग्रेस भवन में महानगर महिला कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हल्द्वानी के लोकप्रिय विधायक माननीय सुमित हृदयेश जी ने सभी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मधु सांगुड़ी जी ने सभी नवनियुक्त सदस्यों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला कांग्रेस की प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी श्रीमती रेनू तोमर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष श्री राहुल छिम्वाल, श्री सुहैल अहमद सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष श्री सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती भागीरथी बिष्ट, श्री मलय बिष्ट, श्रीमती नीमा भट्ट, श्रीमती मंजू पांडे आदि प्रमुख रहे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:

ब्लॉक अध्यक्ष: सविता गुरुरानी, दीपा गोस्वामी, तलत

उपाध्यक्ष: गीता बहुगुणा, राधा चौधरी, मुन्नी पंत, मीनाक्षी नयाल

महामंत्री: पुष्पा मेहता, भगवती पांडे, देवकी आर्य, कनक जीना, मुन्नी जोशी, वंदना ढोढल, रजनी देवी

सचिव: भागीरथी उप्रेती, शांति कोरंगा, शाइस्ता बेगम, शबनम, मंजू आर्य, राखी आर्य, पुष्पा जोशी, पूजा देवी

मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता: रेनू तोमर

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles