उत्तराखण्डज़रा हटकेलालकुआं

लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई – दो तस्कर धराए, 258 पैक अवैध शराब बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों का भंडाफोड़ किया।

पहले मामले में चेकिंग के दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप, मोटाहल्दू के पास से पुलिस ने श्रषिपाल (उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी बरेली, हाल निवासी मोटाहल्दू, नैनीताल) को 138 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ दबोचा। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा संख्या 205/25 दर्ज किया गया।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस टीम ने डार्बी ग्राउंड जंगल क्षेत्र से नरेश कुमार (उम्र 49 वर्ष, निवासी राधिका विहार, रुद्रपुर, उधमसिंहनगर) को 120 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 204/25 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

पहले मामले में:

व0उ0नि0 दीपक सिंह विष्ट

उ0नि0 जोगेन्द्र यादव

कानि0 443 कमल विष्ट

कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

दूसरे मामले में:

उ0नि0 अंजू यादव

कानि0 443 कमल विष्ट

कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

लालकुआं पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित किया कि नशे के कारोबारियों के लिए जनपद नैनीताल सुरक्षित ठिकाना नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles