उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से की मुलाकात

Ad

ड्रेनेज और पार्किंग समस्या के समाधान के लिए विधायक सुमित हृदयेश ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हल्द्वानी – हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर, हल्द्वानी पहुँचकर ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सबरवाल के कार्यालय में क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान ट्रांसपोर्ट व्यापारियों ने अपने व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, दैनिक चुनौतियों और बुनियादी आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा।

व्यापारियों ने विशेष रूप से वाहनों की पार्किंग, संचालन में आ रही दिक्कतों, मूलभूत सुविधाओं की कमी और ट्रांसपोर्ट नगर में लंबे समय से बनी गंभीर ड्रेनेज समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। व्यापारियों का कहना था कि जलभराव और अव्यवस्थित नालियों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर ड्रेनेज समेत अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित और व्यापार हित से जुड़े सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनके साथ हर संभव सहयोग करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस मौके पर खीमानंद शर्मा, इंदर भुटियानी, मंसूर खान, पंकज वोहरा, नफीस अहमद, चंद्रशेखर पांडेय, चंद्रशेखर भट्ट, शंकर भुटियानी, इमरान, संदीप महेश्वरी, लक्ष्मण नेगी, हरपाल सेठी, दया शर्मा सहित अन्य सम्मानित ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित रहे।

Ad

Related Articles