उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

Dehradun:-धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार: 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

देहरादून – उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में चल रहा कैबिनेट विस्तार आखिरकार शुक्रवार को साकार हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार में लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पांच विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह खेड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस विस्तार के साथ ही प्रदेश की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि यह विस्तार सरकार के चार वर्ष पूरे होने के बाद किया गया है, जिसे आगामी राजनीतिक रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन साधने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंबे समय से मंत्रिमंडल में पांच पद रिक्त चल रहे थे, जिन्हें अब भर दिया गया है।

गौरतलब है कि कुछ पद पूर्व सरकार के समय से खाली थे, जबकि हाल ही में मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्तियों की संख्या और बढ़ गई थी।

इस कैबिनेट विस्तार को सरकार की आगामी योजनाओं और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आने वाले समय में इसका असर प्रदेश की राजनीति पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles