उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

Haldwani:-अवैध सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, नगदी व सट्टा सामग्री के साथ आरोपी दबोचा गया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद भर में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रिजवान खान (25 वर्ष), पुत्र शाहिद खान, निवासी निषाद स्कूल के पास इन्द्रानगर, थाना बनभूलपुरा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पैन तथा नगदी ₹2130 बरामद की।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा अपराध संख्या 01/26 धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में कांस्टेबल हरिश रावत एवं कांस्टेबल मोहम्मद अतहर शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध सट्टेबाजी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles