उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-प्रधानाचार्य पद पर शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग, शिक्षक संघ ने विधायक सुमित हृदयेश से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा प्रदेशभर के तेरहों जिलों में प्रधानाचार्य सीधी विभागीय भर्ती के विरोध और शत-प्रतिशत पदोन्नति की मांग को लेकर तर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में शिक्षक संघ की कुमाऊँ मंडल कार्यकारिणी एवं जनपद कार्यकारिणी नैनीताल का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश से मिला और अपनी मांगों पर समर्थन का आग्रह किया।

शिष्टमंडल ने विधायक के समक्ष यह प्रमुख मांगें रखीं—

प्रधानाचार्य पद पर सीधी विभागीय भर्ती को निरस्त किया जाए।

प्रधानाचार्य पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति व्यवस्था लागू की जाए।

स्थानांतरण नीति में आवश्यक सुधार किए जाएं।

विधायक सुमित हृदयेश ने शिक्षक संघ की बातों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल समर्थन पत्र जारी किया और सरकार से आग्रह किया कि शिक्षकों की जायज़ मांगों पर शीघ्र व सकारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि “शिक्षक समाज ही शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ है, और उनकी उचित मांगों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती।”

संघ पदाधिकारियों ने विधायक के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय लेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मदन गिरी गोस्वामी, कविता कपकोटी, महेश जोशी, गोकुल मर्तोलिया, गिरीश कांडपाल, राजेंद्र सिंह परवाल, विवेक पांडे, राजेश बेलवाल, कन्नू जोशी, प्रमोद चंद्र भट्ट, त्रिलोक बृजवाशी, धीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद जोशी सहित अनेक शिक्षकगण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles