उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-रेलवे सुरक्षा बल के 47 निरीक्षकों का तबादला, कुमाऊं मंडल में भी नए प्रभारी तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, गोरखपुर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 47 निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कुमाऊं मंडल में भी चार रेलवे सुरक्षा बल पोस्टों पर तैनात निरीक्षकों के स्थानांतरण के निर्देश शामिल हैं, जिसमें काठगोदाम, लालकुआं, काशीपुर और टनकपुर की नई पोस्ट पर बदलाव किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, काशीपुर में तैनात आरपीएफ निरीक्षक रणदीप सिंह को नई बन रही टनकपुर पोस्ट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, लालकुआं में प्रभारी निरीक्षक रहे तरुण वर्मा को काठगोदाम का नया इंचार्ज बनाया गया है। काठगोदाम में तैनात चंद्रपाल सिंह को अब इज्जतनगर मुख्यालय भेजा गया है।

इसके अलावा, मंडल मुख्यालय इज्जतनगर से आईपीएफ हेडक्वार्टर के दिमाक सिंह को लालकुआं का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। हालांकि, इस तबादला प्रक्रिया में काशीपुर पोस्ट के लिए अभी किसी नई तैनाती का आदेश जारी नहीं हुआ है।

यह स्थानांतरण रेलवे सुरक्षा बल के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कुमाऊं मंडल में रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन बदलावों पर स्थानीय स्तर पर भी नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Related Articles