हल्द्वानी

हल्द्वानी के छात्र मोहम्मद अम्मार ने हाई स्कूल में किया शानदार प्रदर्शन, 96.4% अंक हासिल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी।जोशी विहार निवासी छात्र मोहम्मद अम्मार ने हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96.4% अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कुल 500 में से 482 अंक हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।


अम्मार के पिता जावेद मकसूद जो PTCUL काठगोदाम में सब डिवीजन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, और माता नीलू परवीन , जो एक असिस्टेंट टीचर हैं, ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
मोहम्मद अम्मार ने Delhi Public School हल्द्वानी से अपनी 10 वी की पढ़ाई पूरी की है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बनी है।
प्राप्त अंक: 482/500
प्रतिशत: 96.4%
परिवार और स्कूल के शिक्षकों ने अम्मार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles