उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-पूछताज के लिए लाया गया संदिग्ध चौकी से फरार – पढ़े बड़ी ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी – आरटीओ चौकी में बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लाए गए एक संदिग्ध के भागने से महकमे में हड़कंप मच गया है।

संदिग्ध की तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि फरार संदिग्ध का नाम प्रेम पाल है, जिसे पुलिस ने नेपाल सीमा क्षेत्र से हिरासत में लिया है।

प्रेम पाल का संबंध कुछ माह पहले हल्द्वानी में बड़े कारोबारी के घर डकैती डालने वाले गिरोह से बताया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध को पूछताछ के लिए आरटीओ चौकी लेकर आई थी। इस दौरान उसने शौच जाने की इजाजत मांगी और मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस का दावा है कि संदिग्ध की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन वह सुरक्षा को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। संदिग्ध के भागने के बाद पुलिस और एसओजी की टीमों ने क्षेत्र में जगह-जगह चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों पर खास नजर रखी जा रही है।

ताकि वह राज्य से बाहर न जा सके। हिरासत से संदिग्ध के भागने की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles