उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-तीनपानी फ्लाईओवर हादसे की खुलेगी परत-दर-परत सच्चाई, 21 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी – तीनपानी-गौलापार फ्लाईओवर पर 11 जुलाई को हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, मामले में अब प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अपर जिलाधिकारी विवेक राय को जांच अधिकारी नामित करते हुए 21 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जांच के दौरान दुर्घटना के वास्तविक कारणों की निष्पक्ष पड़ताल की जाएगी। इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े ठोस सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से अमल किया जाएगा।

गौरतलब है कि 11 जुलाई की देर रात तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और स्कूटी की भीषण टक्कर में राहुल राजपूत (17), शिवम (25), अंशुल आर्य (20) और आदित्य टम्टा (18) की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

अब प्रशासन द्वारा शुरू की गई मजिस्ट्रियल जांच से हादसे के कारणों का खुलासा होने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles