Dehradun

 बड़ी खबर – उत्तराखण्ड सरकार ने किया सार्वजनिक अवकाश में संशोधन अब 25 नवंबर को होगा सार्वजनिक अवकाश।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून।उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2025 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों में आंशिक संशोधन किया है।जारी विज्ञप्ति संख्या 1958 / ..xi(15)G24-74(सा0) / 2016, दिनांक 30 दिसंबर 2024 के अंतर्गत अनुलग्नक–2 के क्रमांक 4 में दर्ज गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवकाश में बदलाव किया गया है।पहले यह अवकाश 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) घोषित था, जिसे संशोधित करते हुए अब 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश किया गया है।

यह अवकाश प्रदेश के —

शासकीय/अशासकीय कार्यालयों

शैक्षणिक संस्थानों

अन्य प्रतिष्ठानों

(उत्तराखण्ड सचिवालय, विधानसभा तथा 5-दिवसीय कार्य-सप्ताह वाले कार्यालयों को छोड़कर)पर लागू होगा।यह आदेश सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा जारी किया गया है।अब गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 25 नवंबर 2025 को होगा सार्वजनिक अवकाश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

Mohd Uves

Editor-in-chief - www.khasekhabar.com Office address - Chorgaliya Road, Nagar Nigam Market, 1st Floor, Shop No: 12, Haldwani (Nainital) Uttarakhand Mobile - 6398378469

Related Articles