उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

Haldwani:-वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक मार्ग यातायात के लिए पूर्णरूप से किया बंद – पढ़े ख़बर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

हल्द्वानी: लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में भू-स्खलन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उपजिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक का मार्ग अब जन-सुरक्षा की दृष्टि से अग्रिम आदेशों तक यातायात के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी द्वारा जारी पत्र में अवगत कराया गया है कि उक्त मार्ग पर बीते कुछ समय से लगातार अतिरिक्त भू-स्खलन और कटाव हो रहा है। जिससे मार्ग का बायां भाग लगभग 140 मीटर तक अत्यधिक संकरा हो गया है और केवल वन-वे यातायात ही संचालित हो पा रहा था।दिनांक 4 अगस्त को सहायक अभियंता के साथ किए गए स्थलीय निरीक्षण में भी यह स्पष्ट हुआ कि मार्ग की स्थिति अत्यंत असुरक्षित है और लगातार हो रही वर्षा के कारण भू-स्खलन की संभावनाएं बनी हुई हैं। किसी भी आकस्मिक दुर्घटना से बचाव हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद करने की संस्तुति की गई थी।परगना मजिस्ट्रेट राहुल शाह द्वारा इस संस्तुति को स्वीकार करते हुए आदेश जारी किया गया है कि वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक के मार्ग पर अग्रिम आदेशों तक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad

Related Articles